कर्मफलदाता शनि 05 जून से उल्टी चाल चलने वाले हैं. शनि कुंभ राशि में 05 जून को तड़के 03 बजकर 16 मिनट पर वक्री होंगे. य​ह 23 अक्टूबर तक यानी 141 दिन उल्टी चाल चलेंगे. शनि वक्री (Shani Vakri) होने से सभी लोगों के जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे. शनि की उल्टी चाल (Saturn Retrograde) के कुछ नकारात्मक और कुछ सकारात्मक प्रभाव होंगे, जो प्रत्येक राशि के अलग प्रभाव वाला होगा. उल्टी चाल का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है. आइए जानते हैं वक्री शनि का राशियों पर होने वाले प्रभाव के बारे में.

शनि वक्री 2022 राशियों पर प्रभाव

मेष: शनि की उल्टी चाल से मेष राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है. धन लाभ के साथ यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. करियर और बिजनेस में शनि कृपा से तरक्की होगी. कार्यों में सफलता मिलेगी और संतान सुख प्राप्त होगा.

वृष: शनि के वक्री होने के कारण आपको जल्दीबाजी से तौबा करना होगा. किसी भी निर्णय या निवेश के समय बहुत ही सोच समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं. वाणी और क्रोध पर संयम रखें, तभी काम बनेगा.

मिथुन: शनि के वक्री होने से आपके जीवन में कुछ नए अनुभव प्राप्त हो सकते हैं. आपको घर या कार्यस्थल पर जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है, उसे सही से पूरा करें. काम करें, उसके बारे में ज्यादा सोचे नहीं. शनि देव कर्म के अनुसार ही फल देते हैं.

कर्क: शनि की 141 दिनों की उल्टी चाल के दौरान आप धन सोच समझकर खर्च करें और सतर्क रहें. धन हानि हो सकती है. वाद विवाद से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. करियर में नई चुनौतियां मिल सकती हैं.

सिंह: शनि के वक्री होने से आपको कार्यस्थल पर काम के तनाव से जूझना पड़ सकता है क्योंकि आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. काम के दौरान आप नियमों का ध्यान रखें और वैसे ही करें. गलत काम और गलत लोग से दूर रहें.

कन्या: शनि के वक्री होने से प्रॉपर्टी में वृद्धि हो सकता है. धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता का योग है. सेहत ठीक रहेगी. किसी सहयोग से करियर में उन्नति हो सकती है. कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है.

तुला: शनि के व​क्री होने से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि कार्य में ​बाधाएं आ सकती हैं और धन के मामलों में सावधान रहना होगा. जीवनसाथी की बात सुनने से कोई मुश्किल आसान हो सकती है.

वृश्चिक: शनि के कारण आपके जीवन में तनाव और फिजूलखर्ची बढ़ सकती है. पारिवारिक वाद विवाद से बचने की कोशिश करें. अगले 141 दिनों में आपको धन का निवेश बहुत ही सोच विचार के बाद करना चाहिए, नहीं तो धन हानि हो सकती है.

धनु: शनि देव की कृपा से आपके लिए बिजनेस में अच्छे अवसर आने वाले हैं. आपकी आय में वृद्धि हो सकती है. करियर में सफलता मिलेगी. इस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. समय अच्छा रहने वाला है.

मकर: साढ़ेसाती में आपको क्रोध और वाणी पर संयम रखना चाहिए. क्रोध करने और गलत बयानी से आपका ही काम खराब होगा. वाद विवाद से दूर रहें. वाणी पर संयम न रखने से लव लाइफ में समस्याएं आ सकती हैं.

कुंभ: शनि के कारण आपके खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आपको अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. अनावश्यक खर्च आपके आर्थिक पक्ष को कमजोर कर सकते हैं. आपका बचत भी खर्च हो सकता है.

मीन: शनि के वक्री होने से आपके लिए बिजनेस में चुनौतियां बढ़ सकती हैं, इस वजह से कुछ धन हानि भी हो सकती है. कोई नया काम अभी न करें. रुपये पैसे उधार देने से बचें, अटक सकता है. नौकरीपेशा लोगों को भी नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.