सितंबर का महीना कई मायनों में खास रहने वाला है। इस माह जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी समेत कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा कई ग्रहों का गोचर भी इस महीने की अवधि को विशेष बनाएगा। बता दें कि, माह के प्रारंभ में ही 2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद बुध, सूर्य और मंगल का राशि परिवर्तन होगा और महीने के अंत में एक बार फिर बुध का गोचर होगा। ग्रहों की इस बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। जहां कुछ राशि वालों के लिए यह समय लाभ और सफलता लेकर आएगा, वहीं कुछ जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सितंबर का मासिक राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना सामान्य रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना रहेगी। हालांकि, आप जिस भी काम को लेकर प्रयास करेंगे, उसमें थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को धन लाभ होने के योग हैं। आपके अटके हुए काम भी मनचाहे तरीके से पूरे होते नजर आएंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। इसके अलावा अपने व्यवहार और फैसलों को लेकर सतर्क रहें। माना जा रहा है कि, इस समय छोटी-सी गलती आपके मान-सम्मान को प्रभावित कर सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। कला में आपकी निखार आने के योग हैं। इस दौरान जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। ग्रहों की स्थिति का खास असर आपके करियर पर देखने को मिलेगा और आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। इस समय जीवन में कोई खास व्यक्ति भी दस्तक दे सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को लाभ मिलने के योग हैं। यह समय आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और अपनों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। निवेश से लाभ मिलने के योग भी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। पुराने विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने के साथ काम का दबाव भी अधिक महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या और आराम का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सितंबर का महीना सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिलेगी।आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों को लाभ मिलने के योग हैं। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। करियर और कारोबार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय परिवार की किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। इस दौरान आपका कोई बड़ा सपना पूरा होने की संभावना बन सकती है। अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कारोबार में विस्तार की योजना पर काम शुरू हो सकता है।

मीन राशि
मीन राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी आपको प्राप्त होगी। अगर आप किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह अब पूरे होते नजर आएंगे। भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।