वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्यार, पैसे और लग्जरी से जोड़कर देखा जाता है। जब कभी शुक्र अपनी चाल बदलकर नए नक्षत्र या फिर राशि में जाते हैं तो इसका असर हर किसी पर पडता है। सितंबर में शुक्र अपनी ही राशि तुला में जाएंगे। आज से चार दिन बाद यानी 2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। गोचर की टाइमिंग दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट है। तुला राशि में शुक्र 6 नवंबर तक गोचर करने वाले हैं। इस दौरान कुल 7 राशियों को शुक्र से लाभ मिलेगा। इस बदलाव का असर 7 राशियों पर करियर, रिश्ते और पैसे के लिहाज से होगा। जानें ये 7 लकी राशियां कौन सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए 2 सितंबर के बाद चीजें बेहतर होने की संभावना है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ लोगों को नई नौकरी का मौका भी मिल सकता है। कहीं से अच्छा ऑफर मिलने के चांस हैं। बिजनेस करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है और कमाई बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर पैसे से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो उसमें धीरे-धीरे सुधार हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए ये समय काफी अच्छा साबित होगा। नौकरी में सीनियर्स की तारीफ मिलेगी। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोग कोई नई डील पूरी कर सकते हैं। घर में माहौल काफी पॉजिटिव रहेगा। परिवार के साथ अच्छा क्वालिटी टाइम बीतेगा। पैसों के मामले में स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को 2 सितंबर के बाद पैसों के मामले में राहत मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। कमाई का कोई नया रास्ता भी मिल सकता है जिससे कई चीजें सुलझती हुई नजर आएंगी। कुछ लोग नौकरी बदलने का फैसला ले सकते हैं और कुछ को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्यार के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ता और भी मजबूत होता चला जाएगा।
तुला राशि
शुक्र का गोचर तुला राशि में ही होने वाला है तो ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए ये समय खास माना जा रहा है। काम अच्छा चलेगा और इस वजह से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। रिश्ते बेहतर होंगे और पैसों से जुड़े अटके काम भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए 2 सितंबर के बाद से पैसों के मामले में अच्छा समय आ सकता है। अगर नौकरी को लेकर किसी भी तरह की परेशानी चल रही है तो हालात सुधर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोग कोई नया काम शुरू करने या फिर उसमें पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा तो मन अपने आप ही खुश रहेगा। घर और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च होने की संभावना बनेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों को 2 सितंबर से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है और अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। इस दौरान कोई नई चीज खरीदने पर पैसा खर्च हो सकता है। खर्चे और बचत का बैलेंस सही बनेगा। अच्छी बात ये है कि कमाई और खर्च के बीच सही बैलेंस बन पाएगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का ये गोचर पैसा और प्यार दोनों मामले में अच्छा रह सकता है। इनकम के नए सोर्स मिलने के चांस बनेंगे। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा होने की उम्मीद है। अगर पैसों को लेकर टेंशन चल रही है तो आने वाले समय में वो कम हो सकती है। पार्टनर के साथ भी अच्छा समय बीतेगा और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा जिससे मन खुश रहेगा।