मेष
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ऑनलाइन काम से आपको फायदा मिल सकता है। किसी भी परेशानी में जल्दबाजी करने के बजाय समझदारी से काम लें। परिवार की खुशी के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। जरूरी काम पूरे होंगे।
वृषभ
आज किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ बढ़ेगी। अपनी क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से बचें। कुछ लोग आपकी परेशानियों को नजरअंदाज कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें।
मिथुन
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और आपसी प्यार बढ़ेगा। ऑफिस में अपने अच्छे व्यवहार से सभी का दिल जीत पाएंगे।
कर्क
कारोबार में कुछ नए आइडिया पर काम करने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत और काम की लोग तारीफ करेंगे। ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। समाज और परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। धन कमाने के नए मौके भी मिल सकते हैं।
सिंह
बिजनेस से जुड़ी स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, आपके करीबी लोग आपके फैसलों को लेकर सवाल उठा सकते हैं। पुरानी गलतियों से सीखने की कोशिश करें और जरूरी काम दोपहर से पहले निपटा लें।
कन्या
संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी दोस्त की परेशानी आपको चिंता में डाल सकती है। अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। अपने विचार किसी दूसरे पर जबरदस्ती थोपने की कोशिश न करें। किसी अनजाने डर की वजह से मन परेशान रहेगा।
तुला
बिजनेस में नए और क्रिएटिव आइडिया मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस की अंदरूनी राजनीति से राहत मिल सकती है। कारोबार में चल रही परेशानियां कम होंगी। एंटरटेनमेंट फील्ड से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे मौके मिलने के योग हैं।
वृश्चिक
उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए कामों को पूरा करने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। परिवार में संतान से जुड़ा सुख मिलेगा और माहौल अच्छा रहेगा।
धनु
बिजनेस डील फाइनल करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। विद्यार्थी पढ़ाई और आगे की शिक्षा को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। दिन की शुरुआत पॉजिटिव रहेगी। जल्द सफलता के चक्कर में किसी शॉर्टकट का सहारा न लें। जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है।
मकर
परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। ऑफिस का तनाव घर तक न लाएं। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आज भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। जरूरत से ज्यादा इमोशनल होना ठीक नहीं है।
कुंभ
काम पर आपका फोकस बना रहेगा और अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। रुके हुए काम दोबारा शुरू होने से मन को राहत मिलेगी। आपकी इनकम बढ़ सकती है, जिससे कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। समाज में नए लोगों से संपर्क बनेंगे और पुराने रिश्ते भी मजबूत होंगे।
मीन
आज वर्क प्लेस पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने सिद्धांतों और विचारों से समझौता न करें। मनोरंजन और खान-पान में जरूरत से ज्यादा समय बिताने से बचें। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी होगी। बच्चों की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।