आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन में सही और गलत व्यक्ति की पहचान करने में बहुत मदद करती हैं। कभी-कभी किसी व्यक्ति के झूठ को समझना बहुत मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत तब आती है, जब हम गलती चीजों का अनुभव तो कर रहे होते हैं, मगर सामने वाले व्‍यक्ति की झूठ को पकड़ नहीं पाते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य की ये 5 नीतियां हमें उन संकेतों को समझने में मदद करती हैं, जिससे हम किसी के इरादों को बेहतर तरीके से पहचान सकते हैं। चलिए जानते हैं इन नीतियों के बारे में।

नजरें चुराना और आंखों की भाषा
किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय उसकी आंखों और नजरों पर ध्यान दें। अगर कोई व्यक्ति सामान्य बातचीत के दौरान बार-बार नजरें चुराता है, इधर-उधर देखने लगता है या सवाल पूछने पर असहज दिखाई देता है, तो उसकी बातों को तुरंत सच न मानें।

बात और हाव-भाव में अंतर
झूठ बोलते समय कई बार व्यक्ति की कही बात और उसकी बॉडी लैंग्वेज में अंतर दिखाई देता है। वह कुछ कह रहा हो, लेकिन चेहरे के भाव, आवाज या व्यवहार कुछ और संकेत दे रहे होते हैं, ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।

जरूरत से ज्यादा मीठी बातें
कुछ लोग बहुत ही ज्‍यादा मीठी बातें करते हैं। हालांकि, मीठी बातें करने वाला व्यक्ति गलत नहीं होता, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रशंसा और चापलूसी करने वालों से सावधान रहना चाहिए। चाणक्य नीति में ऐसे लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है, क्‍योंकि ये लोग अपने स्वार्थ के लिए अत्यधिक मीठी भाषा में बात करते हैं, जब काम हो जाता है तो पीछे मुड़कर भी नहीं देखते हैं।

बार-बार सफाई देना और बात बदलना
अगर आपके सामान्य सवाल पर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा सफाई देने लगे या बार-बार विषय बदलने की कोशिश करे, तो उसकी बातों को ध्यान से सुने। झूठ को छिपाने के लिए व्यक्ति कई बार अनावश्यक बातें करने लगता है।

छोटी बात पर गुस्सा करना
झूठ पकड़े जाने के डर से कुछ लोग सवालों का जवाब देने के बजाय गुस्सा करने लगते हैं। यदि कोई व्यक्ति छोटे और साधारण सवाल पर अचानक क्रोध दिखाने लग जाए, तो समझ जाए दाल में कुछ काला है।