पार्टी में मसालेदार टिक्का हो या सड़क किनारे ठेलों पर बिकने वाली चाट और गोल-गप्पे , लोग इनके स्वाद का लुत्फ खूब उठाना पसंद करते हैं। लेकिन, चटखारे ले-लेकर जो तीखा-मसालेदार खाना लोग खाते हैं उसे खाने के बाद पेट में कई बार जलन और दर्द महसूस होने लगता है। वहीं, कुछ लोग अपनी मनपसंद डिशेज नहीं खाते क्योंकि, इससे उनके पेट में दर्द होने लगता है। पेट में दर्द, जलन और तकलीफ जैसी समस्याएं पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के कारण होता है। इस स्थिति की डिस्पेप्सिया (dyspepsia) कहा जाता है। कभी-कभी यह तकलीफ इतनी अधिक बढ़ जाती है कि लोगों को पेट दर्द के साथ-साथ उन्हें बार-बार उल्टी भी होने लगती है।

तीखा खाने के बाद इस तरह पाएं पेट के दर्द से छुटकारा
इसी तरह बहुत गम्भीर पेट दर्द महसूस होता है तो डॉक्टरी मदद की आवश्यकता पड़ सकती हैं। हालांकि, कम या मध्यम स्तर के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं। घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से तैयार आसान घरेलू नुस्खों की मदद से इन तकलीफों से राहत पा सकते हैं। इन नुस्खों का फायदा यह है कि ये कुछ देर में पेट दर्द से आराम मिलता है और आप महंगी और नुकसान पहुंचाने वाली दवाइयों के सेवन से बच सकते हैं। 

केला
केले में पाए जाने वाले तत्व एंटाएसिड (antacids) प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। इस फल का मीठा स्वाद जलन से राहत दिलाता है और पेट को ठंडक भी मिलती है। एसिड रिफ्लेक्स (acid reflux) की समस्या से राहत पाने के लिए एक पुराना नुस्खा है। इसीलिए, कई दक्षिण भारतीय परिवारों में भोजन के साथ पका हुआ केला खाया जाता है। वहीं, कुछ लोग लंच और ब्रेकफास्ट के अंत में इलायची केला खाना पसंद करते हैं। पेट दर्द से राहत पाने के लिए पके हुए एक से दो केले खाए जा सकते हैं।

दूध
डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए एक गिलास ठंडा दूध पीना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इससे एसिड रिफ्लेक्स (acid reflux in gut) की समस्या कम होती है। दूध पेट की गैस को कम करता है पेट फूलने, पेट की जलन सहित एसिडिटी (acidity) से भी राहत मिलती है। इन तकलीफों से आराम पाने के लिए एक गिलास दूध को ठंडा करें और इसमें अपनी पसंद के हिसाब से शहद या गुलकंद घोलकर पिएं।

शहद
शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता हैं और हमारे चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, ये चेहरे से दाग-धब्बों को दूर करता है और साथ ही हमारी त्वचा में नमी को बनाएं रखता है, लेकिन अगर आप शहद को विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिलाकर लगाते हैं, तो इसके कमाल के फायदे होते हैं। आप इसको लगाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल को खोलकर उसमें से तेल निकल ले और उसे शहद में मिला ले और फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 तक चेहरे पर लग रहने दे और उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले, इसे आप हफ्ते में 2 बार कर सकते है।