हिंदू धर्म में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस बार आषाढ़ माह में मासिक शिवरात्रि 27 जून सोमवार को है। भगवान शिवजी को समर्पित ये तिथि जातकों के लिए खास महत्व रखती है। मान्यता है कि शिवरात्रि पर व्रत रखने और पूजा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। वह भक्तों के सभी कष्टों का निर्वाण करते हैं। हर महीने में पड़ने वाली ये तारीख भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है। जो व्यक्ति मासिक शिवरात्रि का व्रत रखता है। उसे शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

मासिक शिवरात्रि 2022 तिथि

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 जून सोमवार को तड़के 03.25 मिनट से आरंभ होगी। वह अगले दिन 28 जून मंगलवार सुबह 05.52 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर मासिक शिवरात्रि का व्रत 27 जून को रखा जाएगा।

मासिक शिवरात्रि व्रत और महत्व

मासिक शिवरात्रि का व्रत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन ऊँ नमः शिवाय का जाप करने से जातक की सभी इच्छा पूर्ण होती है। वह व्रत रखने पर स्वस्थ और सुखी जीवन व्यतीत होता है।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। साफ कपड़ पहनकर घर के मंदिर में दीपक जलाएं। मंदिर जाकर शिवलिंग का जल, दूध आदि से अभिषेक करें। शंकर को बेल पत्र चढ़ाएं। पूजा के दौरान ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जप करें। इसके बाद भगवान शिवजी की आरती करें।