ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन के अनुसार किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और इन्हें अपनाना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है.

मान्यता है कि हिंदू धर्म में करीब 36 करोड़ देवी-देवता है, जिनका अपना-अपना महत्व और स्थान है. ऐसे में सप्ताह के सातों दिनों को किसी न किसी देवी-देवता के नाम पर समर्पित किया गया है और उस दिन (Sunday Puja Vidhi) उनकी पूजा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है. (Raviwar Ke din kare ye kam) आज रविवार का दिन है और इसे खाली वार भी कहा जाता है. लेकिन इस दिन सूर्य देवता का पूजन करना लाभकारी होता है.

मान्यता है कि धरती पर साक्षात दर्शन देने वाले देव सूर्य देव ही हैं और यदि उनका विधि-विधान से पूजन किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. रविवार को सूर्य देवता को समर्पित है और इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देकर दीप प्रज्जवलित किया जाता है. आज के दिन किया गया एक आपकी किस्मत बदल सकता है.

रविवार के दिन करें ये एक उपाय

  • ज्योतिष शासत्र के अनुसार रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए. मान्यता है कि इस दिन मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाने से घर पर आ रही सभी विपदाएं टल जाती हैं और जीवन में खुशियां आती हैं.
  • इसके अलावा रविवार के दिन उगते सूरज को जल देना भी शुभदायी होता है. जल देने के बाद मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए. इससे घर में कभी धन-सम्पत्ति की कमी नहीं होती और रूके हुए कार्य पूर्ण हो जाते हैं.