सावन के महीने में भगवान शिव के साथ शनिदेव की पूजा करने से काफी लाभ होता है. सावन में शनिदेव की पूजा करना काफी अच्छा माना गया है. हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव कुछ राशियों पर विशेष कृपा रखते हैं.

शनिवार का दिन शनिदेव का माना जाता है. अगर शनिवार सावन के महीने में पड़ रहा है तो काफी अच्छा माना जाता है. सावन महीने के शनिवार को पूजा करने से शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है. इससे शनिदोष का प्रभाव भी कम होता है. ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो शनिदेव को कुछ राशियां काफी प्रिय हैं. इन राशियों पर शनिदेव का स्नेह बना रहता है. ऐसे में इन राशियों के शनिवार को पूजा करने से काफी लाभ मिलेगा.

मकर राशि 

मकर राशि के स्वामी शनिदेव माने जाते हैं. इस राशि के लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं. इन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है. इससे मकर राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलती है. इनका वैवाहिक जीवन भी काफी खुशहाल रहता है.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों से शनिदेव को काफी स्नेह रहता है. तुला राशि में शनिदेव उच्च के माने जाते हैं. इससे उनकी जिंदगी काफी खुशहाल बने रहती है. शनिदेव की कृपा होने से इस राशि के जातको के जीवन में सुख-सुविधाओं का कभी अभाव नहीं रहता है.

कुंभ राशि

शनिदेव की नकारात्मक दृष्टि से जहां लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं, उनकी कृपा दृष्टि पड़ने से लोगों की लाइफ खुशहाल हो जाती है. शनिदेव की दूसरी राशि कुंभ है. इस राशि के जातकों पर शनिदेव की हमेशा कृपा बने रहती है. इन लोगों को कभी आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है. धन की कमी नहीं रहती और समाज में हमेशा मान-सम्मान बने रहता है.