हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का काफी महत्व है और हर एकादशी व्रत पर भगवान विष्णु की पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल उदया तिथि होने के कारण पुत्रदा एकादशी व्रत 8 अगस्त सोमवार को रखा जाएगा।
बन रहे हैं शुभ संयोग
हिंदू ज्योतिष के अनुसार पुत्रदा एकादशी के दिन इस साल कइ शुभ योग निर्मित हो रहे हैं, जिसे संतान प्राप्ति की इच्छा के लिए शुभ माना जा रहा है। सावन मास की पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन ही सावन का चौथा और आखिरी सोमवार भी है। इस दिन पद्म योग और रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। एेसे अदभुत योग के दौरान यदि पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है तो पुण्य लाभ कइ गुना अधिक होता है। सावन सोमवार और एकादशी व्रत एक ही दिन होने के कारण भगवान शिव और भगवान विष्णु की कृपा एक साथ प्राप्त होगी और संतान प्राप्ति का सुख प्राप्त होगा।
सुख प्राप्त होगा।
पुत्रदा एकादशी का शुभ मुहूर्त
- श्रावण पुत्रदा एकादशी तिथि का आरंभ- 7 अगस्त 2022 रात 11: 50 मिनट से
- श्रावण पुत्रदा एकादशी तिथि का समापन- 8 अगस्त 2022 रात 9 बजे तक
- श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत- 8 अगस्त 2022 को उदया तिथि के अनुसार
पूजन विधि
पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा पाठ करके उपवास करना चाहिए। एकादशी के दिन पदम योग में भगवान श्री विष्णु की पूजाविधि विधान से करने पर सभी पापों का नाश हो जाता है। पुत्रदा एकादशी पर दान करना काफी शुरू माना जाता है। सावन मास की पुत्रदा एकादशी व्रत के पारण के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।