हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। इस साल हरतालिका तीज व्रत 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की ही तरह शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। व्रत सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। पूजा के अलावा इस दिन कुछ उपाय भी करके आप वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 

वैवाहिक जीवन में खुशियां पाने के लिए तीज के दिन करें ये उपाय
मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को निर्जला उपवास करने के साथ सायं काल सोलह शृंगार करके किसी शिव के मंदिर में जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही मां पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित करना चाहिए। 

इसके बाद 'ॐ गौरी शंकराय नमः मंत्र' का जाप करें। चुनरी में अपनी श्रद्धा अनुसार 7, 11, या 21 रुपये बांधें। पूजा संपन्न करने के बाद चुनरी में बंधे हुए पैसों के अपने पास रख लें। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। 

हरतालिका तीज व्रत के दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही कथा जरूर सुनें और उसके बाद माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। इस खीर को प्रसाद स्वरूप अपने पति को खिलाएं। इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय बनता है। 

ज्योतिष के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन पूजा संपन्न करने के बाद पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए। साथ ही उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है।