पैसों की कमी के कारण कर्ज लेना पड़ता है। वहीं बढ़ते खर्च भी व्यक्ति की जेब खाली कर देते हैं। इस कारण मानसिक तनाव भी होता है। सुख-चैन तक छिन जाता है। ऐसे हालात से निपटने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जो फिजूलखर्ची से बचने और उधारी से उबरने में मददगार साबित होंगे।

कर्ज मुक्ति का उपाय

1. अगर काफी कोशिशों के बाद हानि नहीं रुक रही है। तब रोज काम को घर की चौखट पर दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा होगी। घर में पैसा टिकने लगेगा।

2. कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार या शनिवार को हनुमान मंदिर जाकर उन्हें तेल अर्पित करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से कर्ज संबंधी परेशानी दूर होंगी।

3. अगर आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है, तो हर सोमवार को शिवलिंग का दूध और जल से अभिषेक करें। शिवलिंग पर मसूर की दाल अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव के सामने बैठकर मंत्र ऊँ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नमः का जाप करें।

4. कर्ज से मुक्ति पाने के लिए बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही गाय को उबली मूंग में घी और चीनी मिलाकर खिलाएं। लाभ होगा।

5. प्रतिदिन पानी में एक चुटकी हल्की मिलाकर स्नान करें। इससे मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं। साथ ही विष्णु जी की कृपा और धन धान्य में वृद्धि होती है।

6. अगर व्यापार ठीक तरह से नहीं चल रहा है, तो बुधवार के दिन एक तोता पिंजरे सहित खरीद कर लाएं। उसे आजाद कर दें। तोता जितनी दूर उड़कर जाएगा, आपका बिजनेस उतना ही अधिक चलेगा।

7. एक पान के पत्ते पर फिटकरी और सिंदूर लाल धांगे से बांधकर बुधवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे किसी पत्थर से दबा दें। यह काम तीन बुधवार करेंगे तो धीरे-धीरे कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

8. यदि लंबे समय से कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है, तो मंदीर में कुकुम से उल्टा स्वास्तिक बनाएं। बहुत जल्द भगवान इच्छा को पूरा कर देंगे। याद रखें मनोकामना पू्र्ण होने पर उस स्थान पर सीधा स्वास्तिक जरूर बनाएं।

9. अगर पैसों की कमी के कारण घर में क्लेश हो, तो घर के चारों कोनों में फिटकिरी को रखें। ऐसा करने से शुक्र फलदायी स्थिति में आ जाता है। वहीं आर्थिक तंगी से निजाल मिल जाता है।

10. लगातार 7 शनिवार 7 बादाम मंदिन में दान करें। शनि के प्रकोपों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही धन व नौकरी में लाभ मिलेगा।