एसिडिटी की समस्या एक बार शुरू हो जाए, तो ये आसानी से दूर नहीं होती है. ऑयली फूड इसके होने का एक बड़ा कारण होता है. वैसे आप इससे राहत चाहते हैं, तो आपको सुबह उठते ही ये घरेलू उपाय करने चाहिए.

ठंडा कच्चा दूध: अक्सर एसिडिटी से परेशान रहने वालों को कच्चे दूध के सेवन की आदत डाल लेनी चाहिए. रोजाना सुबह फ्रीज में रखा हुआ कच्चा दूध लें और इसे सिप-सिप करके पिएं. तीन दिन लगातार ऐसा करें और आपको अपने आप फर्क दिखने लगेगा.

अजवाइन वॉटर: जिनका मेटाबॉलिज्म दुरुस्त नहीं होता है, उन्हें अक्सर पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या रहती है. मेटाबॉलिक रेट को सुधारने के लिए आपको रोजाना अजवाइन और काले नमक वाला पानी पीना चाहिए. अजवाइन को पानी में उबालकर इसे गुनगुना करें और फिर सिप-सिप करके पिएं.

सौंफ: इसमें भी ऐसे गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाकर उसे स्वस्थ रखने का काम करते हैं. रात में एक चम्मच सौंफ लें और इसे पानी में भिगो दें. सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं और भिगोई हुई सौंफ को कच्चा ही चबा लें.

हींग: खाने का टेस्ट बढ़ाने में काम आने वाली हींग से पेट का स्वास्थ्य भी ठीक रखा जा सकता है. साबुत हींग लें और इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें. रोजाना सुबह पानी गर्म करें और इसमें चुटकी भर हींग मिलाकर इसका सेवन करें. एसिडिटी की परेशानी मिनटों में दूर हो जाएगी.