रत्न शास्त्र में रत्नों का महत्व बताया गया है. प्रत्येक रत्न किसी विशेष ग्रह से संबंध रखते हैं. माणिक्य रत्न को सूर्य से संबंधित माना गया है. माणिक्य को अंग्रेजी में रूबी भी कहते हैं. माणिक्य लाल रंग का काफी चमकीला और सबसे खूबसूरत रत्न होता है. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, माणिक्य रत्न को धारण करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. इससे जीवन में अपार सफलता मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. माणिक्य रत्न धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते हैं माणिक्य रत्न के लाभ क्या है.
माणिक्य धारण करने से लाभ
जैसा कि माणिक्य रत्न सूर्य से संबंधित होता है. ऐसे में माणिक्य रत्न धारण कर सूर्य की पूजा करने से इसका दोगुना फल मिलता है. माणिक्य रत्न पहनने से हृदय रोग, आंख के रोग, पित्त विकार जैसे रोगों से मुक्ति मिलती है. आपके अंदर सूर्य की तरह तेज और पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है. जीवन में हर राह पर आपको सफलता हासिल होती है. घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है.
किन लोगों को पहनना चाहिए माणिक्य
ज्योतिषियों के अनुसार, माणिक्य राशियों के हिसाब से ही पहनना लाभदायक होता है. मेष, सिंह और धनु लग्न में माणिक्य पहनना शुभ माना जाता है. इसी तरह धन भाव ग्याहरवां भाव, दशम भाव, नवम भाव, पंचम भाव, एकादश भाव में सूर्य की स्थिति होने पर माणिक्य रत्न को धारण किया जा सकता है. इसके शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं. वहीं, कन्या, मकर, मिथुन, तुला और कुंभ लग्न के जातकों को माणिक रत्न धारण करने से बचना चाहिए.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषियों के अनुसार, माणिक्य रत्न हमेशा लाल या गुलाबी रंग का होना चाहिए. इसको सोने या तांबे की धातु में पहनना शुभ होता है. रविवार के दिन दोपहर में ध्यान करते हुए माणिक्य रत्न को अनामिका अंगुली में धारण करना चाहिए. इसका वजह कम से कम 6 से सवा 7 रत्ती होना चाहिए. माणिक्य धारण करने से पहले अंगूठी को गाय के दूध और गंगाजल से साफ करना चाहिए. इसके बाद सूर्य मंत्र के साथ इसे धारण करना चाहिए.