धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की होती है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु (Guruwar Vishnu Vrat) की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन सच्चे दिल से भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। मान्यता है कि जो भक्त भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करते हैं उनसे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और उन्हें धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं।

अगर आप गुरुवार के दिन व्रत नहीं रख रहे और सिर्फ पूजा-पाठ ही करते हैं। तो ऐसे में आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होगा। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक भगवान विष्णु की पूजा करने वाले भक्तों को गुरुवार के दिन कुछ खास बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। अगर इन बातों का ध्यान न रखा जाए, तो मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु (Guruwar Vishnu Vrat) भक्तों से नाराज हो जाते हैं।

गुरुवार के दिन न करें इनका सेवन

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक गुरुवार के स्वामी, देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। कहते हैं कि केले के पेड़ में उनका वास होता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु जी (Guruwar Vishnu Vrat) का वास होता है। इसी वजह से गुरुवार के दिन केले के पेड़ का पूजन किया जाता है। गुरुवार का व्रत रखने वाले लोगों को इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार को रखें इन बातों का ध्यान

  • गुरुवार के दिन घर की साफ-सफाई के दौरान कबाड़ नहीं निकालना चाहिए।
  • गुरुवार को घर को धोना या पोछना भी नहीं चाहिए। इस दिन बाल और कपड़े धोने की भी मनाही होती है।
  • गुरुवार के दिन यदि आप व्रत करते हैं तो सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़ें पहनें।
  • पूजा स्थल पर बैठें और चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित कर उनके सामने घी का दीपक जलाएं।
  • भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल स्नान के बाद चंदन, सुगंधित पीले फूल, तुलसी की माला, पीले वस्त्र, कलावा, पीले फल, चने की दाल व पीली मिठाई चढ़ाकर पूजा करें।
  • गुरुवार के दिन किसी भी चीज का दान नहीं करना चाहिए। बल्कि कोशिश करें कि पीली चीजों का ही दान करें। गुड़, चना, चने की दाल चीजों को दान करें।
  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है, केले के पेड़ को जल अर्पित कर केले के पेड़ की पूजा करना चाहिए।
  • इस दिन केला खाने की भी मनाही होती है।
  • इस दिन बुरे विचारों को त्यागकर भगवान विष्णु के प्रति अपना जीवन अर्पण करें तो जीवन में सभी चीजों की पूर्ति होती है।