यदि आप पैसों की किल्लत से परेशान हैं, तो धन में बढ़ोतरी करने वाले इन ज्योतिष उपायों को जरूर आजमाएं।
जीवन में सुखों को पाने और जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत होती है। कुछ लोगों को बड़ी आसानी से धन मिल जाता है। वहीं कुछ लोग दिन रात मेहनत करने के बाद भी परेशान रहते है। कुछ लोग के घर में धन की देवी आती है, लेकिन टिकती नहीं है। अगर किसी कारणों के चलते आपको भी पैसों की किल्लत रहती है। तमात कोशिशों के बाद पैसा नहीं टिकता है। तब आपको देवी लक्ष्मी की कृपा पाने वाले सरल और अचूक ज्योतिष उपाय को आजमाना चाहिए। आइए जानते है धन वृद्धि कराने वाले उपायों के बारे में।
भगवान गणेश की करें पूजा
हिंदू धर्म में बाधा को दूर करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करने का नियम है। अगर आपको लगता है कि आपके जीवन में धन में कोई चीज आड़े आ रही है। उसे दूर करने के लिए प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा से पहले लंबोदर की उपासना करें।
श्री यंत्र की करें पूजा
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में श्रीयंत्र की स्थापना करवाएं और हर दिन उसकी विधि-विधान से पूजा करें।
इस दिशा में बनाएं धन स्थान
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में पैसों की किल्लत न हो। तब भूलकर उन वास्तु नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। जिसका संबंध धन से है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने धन स्थान को उत्तर दिशा में बनाना चाहिए। यह भगवान कुबेर की दिशा है।
सफाई का रखें ख्याल
वास्तु शास्त्र के मुताबिक लोगों को अपने घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। कभी भी पैसों को जूठे हाथ से नहीं छूना चाहिए। वहीं आप चाहते हैं कि घर में हमेशा धन का भंडार रहे। तो सप्ताह में कम से कम दो बार घर में नमक या फिटकरी मिले पानी का पोछा लगाना चाहिए। इसी तरह सुबह हल्दी मिला पानी मुख्य द्वारा समेत घर के चारों कोनों में छिड़कना चाहिए।