हर कोई अपने जीवन में सुख शांति और खूब सारा धन पाने की इच्छा रखता है और इसके लिए खूब प्रयास और मेहनत भी करता है मगर फिर भी उसे सभी सुख सुविधाएं हासिल नहीं होती है इन सब के पीछे वास्तुदोष एक कारण हो सकता है घर में वास्तुदोष होने से परिवार की तरक्की में बाधाएं आती है और धन भी नहीं रुकता है ऐसे में वास्तुशास्त्र में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है जिन्हें अपनाकर जीवन में सुख शांति और समृद्धि के साथ साथ परिवार की तरक्की भी हो सकती है तो आज हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जिन्हें करने से घर में धन धान्य भरा रहेगा, तो आइए जानते हैं।
वास्तु से जुड़े उपाय-
वास्तुशास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा को धन की दिशा माना गया है इस दिशा में भगवान कुबेर का आधिपत्य होता है ऐसे में व्यक्ति को हमेशा ही धन की तिजोरी या फिर धन हमेशा ही उत्तर दिशा में रखना चाहिए इस दिशा में रुपएं पैसे रखने से आर्थिक स्थिति में मजबूती बनी रहती है और धन वृद्धि भी खूब होती है धार्मिक तौर पर माता लक्ष्मी को सुख समृद्धि और संपदा की देवी कहा जाता है
वहीं भगवान कुबेर धन के देवता माने गए है ऐसे में घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की प्रतिमा रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और दरिद्रता का नाश हो जाता है धन की आवक भी बढ़ जाती है। वास्तुशास्त्र में मनी प्लांट को बेहद ही शुभ और सकारात्मकता से भरा पौधा माना जाता है इसे सही दिशा में लगाने से घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है
मनी प्लांट को हमेशा ही घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए इस दिशा में पौधा लगाने से ये शुभ फल प्रदान करता है और आर्थिक परेशानियां दूर होकर घर में सुख शांति बनी रहती है। वही आर्थिक तंगी से राहत पाने के लिए आप घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तीनों लाभ मिलता है घर की उत्तर पूर्व या ईशान कोण को हमेशा ही साफ सुथरा ही रखना चाहिए ऐसा करने से जीवन में खूब तरक्की होती है और धन की कमी भी दूर हो जाती है।