घर की इस दिशा में सीढ़ियां बनाने से आपको जीवन में मान -सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।
जब भी घर बनता है तो वास्तु का विशेष ध्यान रखा जाता है, इससे हमें लाभ होता है। यदि घर बनाते वक्त वास्तु की सभी बातों का ध्यान रखा जाए तो आप कभी भी किसी भी चीज से परेशान नहीं होंगे। फिर वो आर्थिक स्थिति हो या मन को मिलने वाली शांति सभी चीजें सामान्य चलती हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में घर की साज-सज्जा को लेकर कई नियम बताए गए हैं अगर इन नियमों का पालन आप करें तो आपको जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। घर में भी पॉजिटिविटी फैलती है। जानते हैं वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में सीढ़ियां बनवानी चाहिए।
वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे सीढ़ियों के बारे में। हमारी जिंदगी में सीढ़ियों का बहुत महत्व है। आम तौर पर हमें जब भी किसी को तरक्की या सफलता का उदाहरण देना होता है तो सबसे पहले सीढ़ियों का नाम जरूर लिया जाता है, इसका उदाहरण दिया जाता है। सीढ़ियों की तरह हमारी सफलता भी ऊंचाई पर पहुंचती रहे इसलिए वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों के सही दिशा में होने व अन्य उपाय बताए गए हैं।
इस दिशा में हों सीढ़ियां
घर या ऑफिस में सीढ़ियां बनवाते समय सबसे पहले जगह का ही चुनाव किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में सीढ़ियों के लिए दक्षिण, पश्चिम या फिर नैत्रत्य दिशा का चुनाव करें। इन दिशाओं का चुनाव करने से आपके घर में धन-सम्पदा का वास होता है और आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।