मासिक दुर्गाष्टमी के दिन भक्तजन मातारानी को प्रसन्न करने के लिए दिनभर व्रत करते हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करते हैं.

हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी व्रत रखा जाता है और हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है. यह व्रत मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है कहते हैं कि जिस जातक पर माता अपनी कृपा बरसा दें उसे जीवन में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता. नवंबर में मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत कल यानि 30 नवंबर 2022, मंगलवार को है. इस दिन श्रद्धालु दिनभर व्रत कर रात का व्रत का पारण करते हैं. आइए जानते हैं मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

मासिक दुर्गाष्टमी- नवम्बर 30, 2022, बुधवार

प्रारम्भ - 08:58 ए एम, नवम्बर 30
समाप्त - 07:21 ए एम, दिसम्बर 01

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पूजन विधि

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा का पूजन किया जाता है और कहते हैं कि मां दुर्गा यदि अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाएं तो उनके जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती. इसलिए लोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत करते हैं. इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें और फिर मंदिर की सफाई करें. मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं को गंगाजल से स्वच्छ करें.

इसके बाद एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें और फिर उन्हें सिंदूर, अक्षत और लाल पुष्प अर्पित करें. इसके बाद फल व मिठाई चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं. फिर मां दुर्गा की आरती करें और दुर्गा चालीसा का भी पाठ अवश्य करें.