कहा जाता है कि रत्न आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने में काफी हद तक सहायक होते हैं. लेकिन इन्हें धारण करने से पहले किसी ज्योतिष की सलाह लेना आवश्यक है.
यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में कोई ग्रह कमजोर स्थिति में है तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अक्सर लोग यह नहीं समझ पाते कि ये सभी परेशानियां ग्रहों की स्थिति के कारण हो रही हैं. ऐसे में कुछ रत्न धारण करने से आपको इन परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. लेकिन कौन सा रत्न किसलिए धारण किया जाए इसके बारे में आपको किसी ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति नौकरी या व्यापार में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाना चाहता है तो उसे टाइगर रत्न धारण करना चाहिए. आइए जानते हैं टाइगर के फायदे और इसे धारण करने का सही तरीका.
टाइगर रत्न के फायदे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति को नौकरी या व्यापार संबंधी कोई समस्या है उसके लिए टाइगर रत्न धारण करना लाभकारी होता है. इस रत्न को धारण करने से बुध ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है. जो व्यक्ति टाइगर रत्न धारण करता है उसमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहती. साथ ही उस व्यक्ति की कुंडल में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है. इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति का मान-सम्मान भी बढ़ता है और व्यापार में उन्नति होती है. बता दें कि टाइगर रत्न पीले और काले रंग की धारियों वाला होता है.
ऐसे धारण करें टाइगर रत्न
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी रत्न हमेशा सही विधि से धारण करना चाहिए, तभी वह शुभ फल प्रदान करता है. अगर आप टाइगर रत्न धारण करते हैं तो इसके लिए आपको सही तरीका पता होना चाहिए. टाइगर रत्न धारण किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन धारण किया जाता है. यह रत्न तर्जनी या अनामिका अंगुली में धारण करना चाहिए. कहते हैं टाइगर रत्न करियर में शीघ्र तरक्की हासिल करने में भी मदद करता है. इस रत्न को सोमवार के दिन भी धारण किया जा सकता है.