हम अक्सर सब्जियां काटते समय अपनी उंगलियां काट लेते हैं या खाना बनाते समय जल जाते हैं. तो फिर आप क्या करते हो? प्राथमिक उपचार के लिए दौड़ें, है ना? हम इस बात से सहमत हैं कि सबसे अच्छी प्रेक्सटिस एंटीसेप्टिक्स और बैंड-एड्स को संभाल कर रखना है, लेकिन क्या आप जानते हैं, आपकी किचन में कुछ बेशकीमती सामग्रियां हैं जो आपकी क्विक मदद कर सकती हैं? आपने सही पढ़ा. यहां, हमने कुछ सबसे पॉपुलर किचन हैक्स लिस्ट किए हैं जो आपके मामूली घावों और चोटों के लिए एक परफेक्ट ट्रीटमेंट हो सकते हैं. यहां देखें-

कटने और जलने पर अपनाएं ये 5 घरेलू इलाज-

1. हल्दी पाउडर-
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन को एक शक्तिशाली एंटीसेप्टिक माना जाता है जो सूजन और लालिमा को कम करने में मदद करता है और प्रभावित क्षेत्र को शांत करता है, दर्द से राहत देता है. यह रक्तस्राव को रोकने में भी मदद करता है और संक्रमण से बचा सकता है. आपको बस इतना करना है कि गर्म पानी और हल्दी के साथ एक पेस्ट तैयार करें और प्रभावित जगह पर धीरे से लगाएं

2. चीनी-
चीनी बैक्टीरिया के संक्रमण को कम करके और बेस की कोशिकाओं को पोषण देकर घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करती है. चीनी के पार्टिकल, पानी के साथ मिलकर एक ठोस ड्रेसिंग बनाते हैं जो त्वचा पर जलन को शांत करती है.

3. शहद-
कई एक्सपर्ट के अनुसार, जब घावों के इलाज की बात आती है तो शहद चीनी से बेहतर काम करता है. शहद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों का एक शक्तिशाली स्रोत है जो दर्द को कम करके और सूजन को कम करके ट्रीटमेंट प्रोसेस को तेज करने में मदद करता है.

4. एलोवेरा-
एलोवेरा हमेशा आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यह स्किन को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है और कोशिकाओं में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है. इसके साथ ही, एलोवेरा प्रथम-डिग्री जलन को ठीक करने के लिए प्रभावी है - एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण जो बैक्टीरिया के ग्रोथ को रोकता है.

5. रनिंग वॉटर- 
चाहे काटते समय आपकी उंगलियां कट गई हों या खाना तलते समय जल गए हों, सबसे पहला कदम प्रभावित हिस्से को ठंडे बहते पानी से धोना चाहिए. मामूली जले हुए हिस्से को पानी के अंदर धोने से उस क्षेत्र को आराम मिलता है और आगे की हनि से बचाव होता है. कटे हुए घावों को पानी के नीचे धोने से गंदगी को लूज करने और हटाने में मदद मिलती है और आगे संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है.