वैष्णो देवी मंदिर की बहुत मान्यताएं हैं। इस मंदिर के दर्शन के लिए हर साल करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हिंदू धर्म में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन का खास महत्व है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आते हैं। मंदिर की मान्यता इतनी ज्यादा है कि यहां आम लोग ही नहीं बल्कि कई बड़े सेलेब्स भी आते हैं। माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए अब तक कई दिग्गज सितारे भी आ चुके हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी अपने दोस्तों के साथ कटरा के होटल में मंदिर के करीब शराब पीने का आरोप लगा था। तब से ही मंदिर के नियमों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं, तो आपको वहां के नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आपकी कुछ गलतियां आपको जेल भी पहुंचा सकती हैं। आइए जानें, वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

फोटोग्राफी ना करें
आजकल लगभग सभी धार्मिक स्थलों पर फोटोग्राफी करना मना है। ऐसे में आपको वैष्णो देवी मंदिर में भी यह गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। बाण गंगा के आगे के क्षेत्र में फोटोग्राफी और वीडियो बनना सख्त मना है।

नशीले पदार्थ ले जाना है मना
अगर आप किसी भी तरह का नशा करते हैं, तो आपको वैष्णो देवी मंदिर के आसपास भूल से भी यह गलती नहीं करनी चाहिए। सिगरेट, बीड़ी, गांजा और इस तरह के नशीले पदार्थ मंदिर के पास ले जाना भी प्रतिबंधित है। बाण गंगा के आसपास लोग स्नान करते हैं। ऐसे में आपको भूल से भी इस क्षेत्र में नशा नहीं करना चाहिए।

शराब का सेवन ना करें
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हुए आपको भूल से भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। ना ही आप अपने साथ शराब लेकर मंदिर के करीब भी नहीं जा सकते। कटरा समेत अरली, हंसाली और मटियाल जैसे इलाकों में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो आपको जेल जाना पड़ सकता है।

ये चीजें ले जाना है मना
मंदिर और उसके रास्ते में आपको भूल से भी कुछ चीजें नहीं ले जानी चाहिए। मंदिर में मवेशी के डंडे, लोहदंड, हथौड़े, ड्रिल, लाइटर, कैंची, खिलौना, कुल्हाड़ी, चाकू, कुल्हाड़ी और ब्लेड जैसी चीजें भी नहीं ले जा सकते।

मांसाहार पर है प्रतिबंध
पूरे कटरा जिले में मांस, मुर्गी, समुद्री भोजन और अंडे का सेवन करना मना है। अगर आप इस इलाके में इनका सेवन करते हैं, तो आपको भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आपको विस्फोटक चीजें ले जाना भी भारी पड़ सकता है। अगर आपके पास ऐसी कोई चीज पाई जाती है, तो आप जेल जा सकते हैं।