चेहरे से मुंहासे तो चले जाते हैं पर वह त्वचा पर जिद्दी निशान छोड़ जाते हैं। इनसे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। इनसे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे ट्रीटमेंट्स लेते हैं पर उनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसके साथ ही केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी त्वचा को नुक्सान होता है। हालांकि बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर पिंपल्स के जिद्दी दागों से दागों से छुटकारा पाया जा सकता है। आईए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनसे आप इन दागों को दूर कर सकते हैं।

बेसन 

हर घर की रसोई में मिलने वाला बेसन दाग दूर करने के लिए फायदेमंद है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में एलोवेरा जेल मिला कर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए रहने दें और बाद में चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें। 

नारियल तेल

नारियल के तेल का इस्तेमाल आप पिंपल्स के दाग हटाने के लिए कर सकते हैं। इस तेल का इस्तेमाल करने से मुंहासों की परेशानी आसानी से दूर होगी। रोजाना रात में सोने से पहले आप चेहरे पर नारियल तेल लगाएं।

कच्चा दूध 

दूध सभी के घर में मौजूद होता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो की दाग-धब्बों को कम करने में बहुत असरदार है। इसका प्रयोग फेस क्लींजर की तरह कर सकते हैं।

आलू 

आलू भी पिंपल्स के दाग हटाने में मददगार हो सकता है। इसके लिए आलू का रस रस  निकाल लें। इस रस में आप गुलाबजल मिक्स करें। अब रात में सोने से पहले मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल करने से पिंपल्स के दाग दूर होने लगेंगे। 

टमाटर लगाएं

एक बाउल में टमाटर पीस कर उसका रस लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट बाद धो लें। इससे भी दाग-धब्बों से जल्द छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।