बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बौद्ध धर्म के लोगों के लिए खास माना जाता है। इस दिन गौतम बुद्ध की शिक्षाओं का पालन किया जाता है और उनकी विशेष पूजा की जाती है। बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मुख्य रूप से पूर्वी एशिया और दक्षिण एशिया में मनाया जाता है। इसी शुभ तिथि पर गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था।

बुद्ध पूर्णिमा तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की तिथि 22 मई 2024, बुधवार को शाम 6.47 बजे शुरू होगी। वहीं, यह तिथि अगले दिन यानी गुरुवार, 23 मई 2024 को शाम 7.22 बजे समाप्त होगी। इस तरह बुद्ध पूर्णिमा पर्व 23 मई 2024 को मनाया जाएगा।

बुद्ध पूर्णिमा पूजन नियम

  • बुद्ध पूर्णिमा के दौरान भक्त अपने घरों की सफाई करके दिन की शुरुआत करते हैं।

  • कुछ लोग इस दिन नहाने के पानी में गंगा मिलाकर स्नान करते हैं।

  • इस दिन पूरे घर में गंगाजल छिड़का जाता है।

  • मोमबत्ती या दीपक जलाए जाते हैं और घरों को फूलों से सजाते हैं।

  • हल्दी, रोली या कुमकुम से प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक बनाएं।

  • इस दिन बोधि वृक्ष के पास दूध डाला जाता है।

  • जरूरतमंद लोगों को भोजन और कपड़े भी दान करें।

  • इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें।