हिंदू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। वहीं इस दिन दान-पुण्य करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। अब ऐसे में गंगा दशहरा के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे खरीदने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में आइए जानते हैं कि गंगा दशहरा के दिन क्या खरीदने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है।

गंगा दशहरा के दिन खरीदें झाड़ू

झाड़ू को नए जीवन और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। गंगा दशहरा पर झाड़ू खरीदकर अपने घर लाना सौभाग्य में वृद्धि का कारक माना जाता है। घर में झाड़ू लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गंगा दशहरा पर झाड़ू खरीदकर आप अपने घर में लक्ष्मी जी का आगमन आमंत्रित कर सकते हैं और धन-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। यह भी माना जाता है कि झाड़ू खरीदने से पापों का नाश होता है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

गंगा दशहरा के दिन खरीदें नए वस्त्र

गंगा दशहरा के दिन नए वस्त्र खरीदना उत्तम माना जाता है। नए वस्त्र नया जीवन का कारक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति नए वस्त्र खरीदता है। उसे जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

गंगा दशहरा के दिन खरीदें गुड़

गंगा दशहरा के दिन गुड़ खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गंगा दशहरा के दिन गुड़ खरीदने और बांटने से पुण्य मिलता है और समृद्धि आती है। वहीं गंगा दशहरा के दिन गुड़ खरीदकर सूर्यदेव को अर्पित करने से यश की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।