गणगौर पूजा के दिन शिव परिवार की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में गणगौर पूजा की महिमा का वर्णन विस्तार से है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से गणगौर पूजा पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो गणगौर पूजा पर राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
राशि अनुसार मंत्र
मेष राशि के जातक गणगौर पूजा पर 'ॐ ब्रह्म स्वरूपिण्यै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
वृषभ राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 'ॐ रामायै नमः' मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ नारायण्यै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
कर्क राशि के जातक गणगौर पूजा पर 'ॐ यौवनायै नमः' मंत्र का जप करें।
सिंह राशि के जातक गणगौर पूजा के दिन 'ॐ नित्यायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
कन्या राशि के जातक मां पार्वती की कृपा पाने हेतु 'ॐ मधु प्रियायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
तुला राशि के जातक गणगौर पूजा पर 'ॐ करुणायै नमः' मंत्र का जप करें।
वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ कामाक्ष्यै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
धनु राशि के जातक गणगौर पूजा पर 'ॐ वरदायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
मकर राशि के जातक इच्छित फल पाने हेतु 'ॐ अम्बायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
कुंभ राशि के जातक गणगौर पूजा पर 'ॐ मुक्तायै नमः' मंत्र का जाप एक माला जप करें।
मीन राशि के जातक शिव परिवार की कृपा पाने हेतु 'ॐ वर मंत्रायै नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।