सनातन धर्म में मां गंगा को मोक्ष दायिनी के रूप में पूजा जाता है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक मां गंगा की विधि-विधान पूर्वक उपासना करने से जीवन में आ रही तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं. मां गंगा की उपासना करने के लिए गंगा दशहरा का दिन बहुत लाभकारी माना जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस साल 30 मई को यह पर्व पड़ रहा है.
शास्त्रों में मां गंगा की उपासना के लिए विशेष मंत्रों के बारे में बताया गया है. आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके जीवन में समस्याएं आ रही हैं और आप इन समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं. समस्त पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन दिए गए इन मंत्र का जप जरूर करें .
मां गंगा की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना
गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए. दान पुण्य करना चाहिए ऐसा करने से जीवन में आ रही तमाम परेशानियां दूर होंगी. तो दूसरी तरफ अगर आप गंगा दशहरा के दिन मां गंगा के मंत्रों का जप करते हैं तो कई प्रकार के रोग दुख पाप से मुक्ति मिलेगी .
गंगा मंत्र
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।
ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।।
गंगागंगेति योब्रूयाद् योजनानां शतैरपि।
मच्यते सर्व पापेभ्यो विष्णुलोकं स गच्छति।।
गांगं वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतम्।
त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु माम्।।
गंगा आरती
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।।
ॐ जय गंगे माता…
चन्द्र-सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।।
ॐ जय गंगे माता…
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।।
ॐ जय गंगे माता…
एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता।।
ॐ जय गंगे माता…
आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता।।
ॐ जय गंगे माता…
ॐ जय गंगे माता…