सप्ताह में मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना को समर्पित है। इस दिन उनकी उपासना करने से भक्तों को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। माना जाता है कि यदि सच्चे प्रेम भाव से मंगलवार के दिन पवन पुत्र हनुमान जी आराधना की जाए तो भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और करियर से जुड़ी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। धार्मिक ग्रंथों में बजरंगबली को शक्ति, शांति, बुद्धि, और भक्ति का देवता माना जाता है। वहीं ज्योतिष में उन्हें मंगल ग्रह का देवता कहा जाता है। उनके शुभ प्रभाव से व्यक्ति को नौकरी, व्यापार और निवेश में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। इस दौरान हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ उपाय करना लाभकारी हो सकता है, आइए इनके बारे में जानते हैं।

राम रक्षा स्तोत्र
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार के दिन राम परिवार संग बजरंगबली की पूजा करें। पूजा के दौरान राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने पर हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

बूंदी का प्रसाद
ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं, और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते है। मान्यता है कि लगातार 5-6 मंगलवार को इस उपाय को करने से धन वृद्धि के योग बनते हैं, साथ ही सभी प्रकार के दोष से छुटकारा मिलता है।

इस मंत्र का 108 बार जाप
मंगलवार के दिन "ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करने से साधक के बल में वृद्धि होती है, साथ ही मन से सभी तरह के डर भय समाप्त होते हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान देसी घी जलाकर 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं।

लाल रंग के फल चढ़ाएं
मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें। फिर हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें लाल रंग के फल और फूल चढ़ाएं। ऐसा करने पर जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।