हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है मार्गशीर्ष माह में आने वाली अमावस्या जिसे भौमवती अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख मिलता है कि अमावस्या तिथि के दिन किया गया कोई भी उपाय असरदार और लाभकारी होता है। वहीं, पितरों को शांत करने के लिए, पितरों की नाराजगी दूर करने के लिए, पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भी अमावस्या खास मानी जाती है।
ऐसे में हमें कुछ उपाय बताये हैं जिन्हें मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन अपनाया जा सकता है और उन उपायों के माध्यम से पितरों की कृपा पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि मार्गशीर्ष अमावस्या पर कौन से करें और क्या हैं उसके लाभ।
मार्गशीर्ष अमावस्या पर पितरों की नाराजगी दूर करने के उपाय
- मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सुबह स्नान के बाद काले तिल पानी में मिलाकर पितरों के निमित्त तर्पण करें। इससे पितृ दोष दूर होगा और पितरों को शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति होगी।
- मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त दान करना अच्छा माना जाता है। ऐसे में पितरों के नाम से इस दिन वस्त्र, अनाज या काले तिल का दान अवश्य करना चाहिए।
- मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शनिदेव की पूजा से भी पितृ दोष दूर होता है। ऐसे में शनिदेव को इस दिन सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर उन्हें अर्पित करना चाहिए।
- भगवान विष्णु को पितरों के देवता माना जाता है। ऐसे में पितरों को शांत करने, पितृ दोष से मुक्ति पाने और पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए विष्णु पूजन अवश्य करें।
- मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं और पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। ऐसा करने से भी पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।