साल 2023 में 21 नवंबर को अक्षय नवमी मनाई जाएगी। इसे आंवला नवमी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आंवला नवमी से लेकर पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवला के पेड़ में वास करते हैं। इसलिए इस दिन आंवले के पेड़ के पूजन का बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि ऐसा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ आंवला नवमी के दिन दान-पुण्य के कार्य भी बेहद शुभ माने जाते हैं। अक्षय नवमी कई उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि इन उपायों से धन की तंगी दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती हैं। आइए आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अक्षय नवमी के सरल उपायों के बारे में जानते हैं-

  • ब्राह्मण और जरूरतमंदों को भोजन कराएं: अक्षय नवमी के दिन आंवला के पेड़ के नीचे ब्राह्मणों, गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए।  मान्यानुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
  • आंवला का पेड़ लगाएं: आंवला नवमी के शुभ मौके पर आप घर के उत्तर या पूर्व दिशा में आंवला का पेड़ लगा सकते हैं। इस दिन आंवला के पेड़ लगाना बेहद मंगलकारी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • आंवला के बीज के उपाय: अक्षय नवमी के दिन आंवला के बीजों को हरे रंग के कपड़ों में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कभी धन को लेकर समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • भगवान विष्णु का आंवले का भोग लगाएं: अक्षय नवमी के दिन पूजा के समय विष्णुजी को आंवले का भोग लगाएं और इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। इस दिन ब्राह्मणों और गरीबों को आंवला का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।
  • आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करें: अक्षय नवमी के दिन परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर आंवला के पेड़ के नीचे भोजन ग्रहण करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से विष्णुजी प्रसन्न होते हैं और हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं।