हिन्दू धर्म में साल के 24 एकादशी व्रत होते हैं. हर माह में 2 बार एकादशी व्रत होता है. मान्यता है कि एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है. वहीं, वैशाख मास को माघ और कर्तिक मास की तरह पवित्र माना गया है. ऐसे में वैशाख मास की एकादशी का खास महत्व होता है. इसी महीने में मोहिनी एकादशी आने वाली है. इस दिन किया गया कुछ अचूक उपाय से सालभर लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनी रहेगी.
मोहिनी एकादशी कब मनाई जाएगी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है. यह तिथि 7 मई को सुबह 10:19 बजे शुरू होगी और 8 मई को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई को रखा जाएगा.
जरूर करें यह उपाय
तुलसी – मोहिनी एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए तुलसी के पौधे की सात परिक्रमा करें. ऐसा करने से आपका पूरा परिवार सेहतमंद रहेगा और आपको स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा.
गोमती चक्र – व्यापार मे परेशानी बनी हुईं है तो मोहिनी एकादशी पर 11 गोमती चक्र और 3 छोटे एकाक्षी नारियल लें. इन्हें मंदिर में स्थापित करके, इनकी धूप-दीप आदि से पूजा करें. पूजा के बाद एक पीले रंग के कपड़े में गोमती चक्र और एकाक्षी नारियल बांधकर ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें. यह उपाय से व्यापार चलने लगेगा.
केले का पेड़ – घर मे पति-पत्नी मे कलह झगड़ा बना रहता है तो मोहिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ की धूप-दीप, रोली-चावल आदि से पूजा करें और भगवान विष्णु को केसर मिला दूध अर्पित करें. कुछ मिनट बाद उसे प्रसाद के रूप में पी लें. ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होंगे.
अटका धन – किसी व्यक्ति के पास आपका कोई धन अटक गया है तो मोहिनी एकादशी के दिन एक गोमती चक्र लें और शाम के समय अंधेरा होने पर किसी विरानी जगह में या घर के बाहर खाली जगह पर जाकर एक गड्ढा खोदें और श्री विष्णु का नाम लेते हुए गोमती चक्र उस गड्ढे में दबा दें. भगवान से प्रार्थना करें कि वह व्यक्ति आपका पैसा लौटा दे. यह उपाय से आपका काम बन जाएगा.