पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में अक्सर कई छात्रों को कठिनाई का अनुभव होता है, जिसके परिणाम स्वरूप वे परीक्षाओं में उम्मीद के मुताबिक स्कोर नहीं कर पाते हैं. लगातार अध्ययन के बावजूद खराब परिणाम एकाग्रता की कमी का संकेत दे सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर माता-पिता अपने बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
बुध को बुद्धि और एकाग्रता का कारक माना जाता है
- ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और एकाग्रता का कारक माना जाता है. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. इसलिए एकाग्रता बढ़ाने के लिए आप कुछ ज्योतिषीय उपाय अपना सकते हैं. जैसे…
- बुधवार के दिन अपने बच्चे से भगवान गणेश की पूजा करवाएं. गणेश जी को पीले फूल, मोदक और चंदन चढ़ाएं.
- बुधवार के दिन अपने बच्चे को पीले वस्त्र पहनाएं.
- बुधवार के दिन गणेश मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करवाएं.
- पूजा स्थल पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें, बच्चे के अध्ययन कक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र स्थापित करें.
- आप चाहें तो बुधवार के दिन अपने बच्चे को पन्ना रत्न भी पहना सकते हैं.
पढ़ाई में एकाग्रता के लिए सूर्य को चढ़ाएं जल
इसके अलावा बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों को तांबे के बर्तन में पानी पीने की आदत डालें. तांबा सूर्य ग्रह से संबंधित धातु है. अपने बच्चों को भी सुबह सूर्योदय के समय सूर्य को जल चढ़ाने के लिए प्रेरित करें. यह एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होगा. बच्चों से “ओम आदित्याय नमः” मंत्र का जाप कराएं. यह सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होगा.