हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का व्रत सौभाग्यशाली माना जाता है। पंचांग के हिसाब से यह व्रत वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। अक्षय तृतीया से आश्य है कभी खत्म न होने वाला है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ काम अक्षय फल देते हैं। साथ ही व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। आपको बता दें, अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जन्म हुआ था, इसलिए इसे परशुराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। अब ऐसे में सवाल है कि अगर आप अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों को शुभ मानकर खरीद रहे हैं तो यह आपके लिए अशुभ भी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए?
अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी घर न लाएं झाड़ू
अगर आप अक्षय तृतीया के दिन झाड़ू खरीर रहे हैं तो ऐसा करने से बचें। ऐसी मान्यता है कि घर में झाड़ लाने से घर की सुख-शांति और सकारात्मकता पर अशुभ असर पड़ता है। पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय की बात है कि जब भगवान विष्णु से पृथ्वी पर छठा अवतार परशुराम के रूप में लिया था और उन्हें मारने के लिए एक असुर ने तिनके का भेष धारण किया था। ऐसा कहा जाता है कि भगवान परशुराम की माता अपने बेटे परशुराम को लेकर जा रहीं थीं। तब उनका पैर उस तिनके पर पड़ा और इससे भगवान परशुराम और उनकी माता को उनके पिता ने गिरते-गिरते बचाया। उसके बाद परशुराम जी के पिता को भांप हो गया था कि यह तिनके रूप से कोई है। उन्होंने उसी दौरान अपनी तपस्यवी जल को लेकर उस तिनका पर फेंका। जिससे असुर अपने असली रूप में आ गया। तब उन्होंने उस असुर रूपी तिनके को श्राप दिया कि अक्षय तृतीया के दिन जो भी जातक तिनके से बनी कोई भी चीज अपने घर लेकर आएगा। इससे उसके पापों में वृद्धि हो सकती है और उसके पूजा का शुभ फल क्षय हो जाएगा। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन तिनके से बनी हुई कोई भी चीज घर लेकर न आएं। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी घर न लाएं 3,5 और 7 की संख्या में कौड़ी
अक्षय तृतीया के दिन अगर आप कौड़ी खरीद रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कौड़ी को कभी भी घर 3, 5, 7 या 11 की संख्या में लेकर न आएं। इसे शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप घर में कौड़ी ला रहे हैं तो जोड़े में लेकर आएं। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आपको बता दें, जोड़े में कौड़ी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का प्रतीक माने जात हैं और ऐसा कहा जाता है कि जहां मां लक्ष्मी वास करती हैं, वहीं भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए भाग्योदय के लिए जोड़े में कौड़ी लेकर घर आएं।