कुंभ संक्रांति सूर्य के मकर से कुंभ राशि गोचर का प्रतीक है, जो अपने आप में बहुत मंगलकारी होती है। महाकुंभ के चलते कुंभ संक्रांति का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस दौरान श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए गंगा नदी में जाते हैं और पूजा-पाठ के साथ दान करते हैं। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। कहा जाता है कि जो लोग इस तिथि पर सच्चे भाव के साथ पूजा करते हैं, उन्हें सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
इस साल कुंभ संक्रांति का पर्व 12 फरवरी 2025, दिन बुधवार को मनाया जाएगा, तो चलिए जानते हैं कि इस दिन (Kumbh Sankranti 2025 Daan List) क्या दान करना शुभ माना जाता है?

कुंभ संक्रांति पर करें इन खास चीजों का दान
गुड़ का दान
कुंभ संक्रांति के दिन स्नान और दान का बहुत ज्यादा महत्व है। इस दिन गुड़ का दान करना बहुत उत्तम माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि गुड़ का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही रिश्ते में मिठास आती है।
तिल का दान
कुंभ संक्रांति पर तिल का दान बहुत शुभ माना जाता है। इसका संबंध शनि देव से होता है। और सूर्य देव इस दिन मकर राशि से कुंभ राशि में जाते हैं। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं।
इसलिए इस दिन तिल का दान करना चाहिए। इससे शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही पितृ दोष समाप्त होता है।
कपड़े का दान
ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कपड़े का दान जरूर करना चाहिए। इससे कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है। इसके साथ ही जीवन में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती है।