हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को विशेष स्थान प्राप्त है। मां लक्ष्मी की धन की देवी कहा जाता है। कहते हैं जिस घर में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है उस घर में कभी भी दुख-परेशानी नहीं होती है, साथ ही घर हमेशा धन, मान-सम्मान बना रहता है।

मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित किया गया है। इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और उनकी कृपा पाने के लिए व्रत भी रखते हैं। हालांकि अगर आप मां लक्ष्मी को खुश कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान शुक्रवार के दिन करना अति शुभ माना जाता है।

शुक्रवार के दिन करें इन चीजों का दान (Shukrawar ka daan)
सफेद चीजों का दान

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आपको सफेद चीजों का दान करना चाहिए। जिनमें दूध, दही, कपूर या सफेद कपड़े, आटा आदि जैसी चीजें शामिल हैं। इन चीजों का दान करने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा अपने भक्त पर बनी रहती है।

श्रृंगार का सामान

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान जरूर अर्पित करें। श्रृंगार का सामान मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहती है।

गुड़ का दान

मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन गुड़ का दान जरूर करें। इससे जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती।

कमल का फूल

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें कमल का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। कमल का फूल अर्पित करने से जीवन की हर परेशानी का नाश हो जाता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

अन्न का दान

शुक्रवार के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान जरूर करना चाहिए। आप चाहे तो गरीबों के बीच भोजन का वितरण भी कर सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होंगी और आपके जीवन को खुशियों से भर देंगी।

कपड़ों का दान

जरूरतमंद गरीब लोगों को कपड़ों का दान अवश्य करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहेगी।