सनातन धर्म में अमावस्या के दिन को बेहद ही खास माना जाता है। अमावस्या तिथि के स्वामी पितर देवता माने गए हैं इस वजह से अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण किया जाता है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की पंद्रहवीं तिथि को अमावस्या तिथि आती है। पंचांग के अनुसार 2024 वर्ष की पहली अमावस्या पौष माह में पड़ रही है। पौष माह को छोटा श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं कब है 2024 की पहली अमावस्या।

पौष अमावस्या डेट
पौष माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 10 जनवरी को रात 08 बजकर 10 मिनट पर होगी और 11 जनवरी शाम 5 बजकर 26 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के अनुसार पौष अमावस्या 11 जनवरी गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। पौष अमावस्या पर किए गए कार्य व्यक्ति के जीवन को सुखी और खुशहाल बना देते हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से कुंडली में चल रहे दुष्प्रभावों का असर भी कम हो जाता है।

पौष अमावस्या मुहूर्त

स्नान-दान मुहूर्त - सुबह 5.57 - सुबह 06.21
अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12.08 - दोपहर 12.50
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05.40 - शाम 06.07

क्यों कहा जाता है पौष अमावस्या को खास

शास्त्रों के मुताबिक सूर्य देव की पूजा और पितरों को खुश करने के लिए पौष अमावस्या का महीना बेहद ही खास माना जाता है। इस माह में  पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करने का विधान है। पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भी ये माह बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

पौष अमावस्या पर करें इन मंत्रों का जाप

ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।

ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।

ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:।

चंद्र देव बीज मंत्र- ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्राय नम:।