विवाह, जीवन में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। व्यक्ति का वैवाहिक जीवन अच्छा रहे तो इसका सकारात्मक प्रभाव उसके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच बेवजह का क्लेश होते रहता है, तो इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ देखने को मिल सकता है।

कर सकते हैं ये उपाय
अगर बिना वजह ही पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती है, तो इसके लिए रात में सोने से पहले अपने पति के सिरहाने के पास चुटकी भर सिंदूर रख दें। अगली सुबह उठकर इस सिंदूर को अपनी मांग में लगाएं। इससे आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।

जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, केले के पौधे में प्रभु श्रीहरि और माता लक्ष्मी का वास माना गया है। ऐसे में अपने शादीशुदा जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए पति-पत्नी को रोजाना से केले के पौधे की पूजा करनी चाहिए। इससे आपका वैवाहिक जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है।

महिलाएं जरूर करें ये काम
शादीशुदा महिलाओं को पीले रंग की चूड़ी या फिर सोने की चूड़ी जरूर पहननी चाहिए। इससे आपको अपने वैवाहिक जीवन में काफी लाभ देखने को मिल सकता है। इसी के साथ आप गुरुवार के दिन व्रत करें और किसी पीली वस्तु का दान जैसे पीले कपड़े, चने की दाल, पीले रंग की मिठाई और केले आदि का दान कर सकती हैं।

हो सकती है यह वजह
असल में कुंडली में शुक्र देव की स्थिति, व्यक्ति के जीवन में प्रेम की स्थिति को सुनिश्चित करती है। ऐसे में अगर कुंडली में शुक्र देव की स्थिति कमजोर है, तो ऐसे में आपको वैवाहिक जीवन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में पति-पत्नी को शुक्रवार के दिन व्रत आदि जरूर करना चाहिए। इसी के साथ इस दिन किसी कन्या को सफेद रंग की मिठाई भी जरूर खिलाएं।