हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस साल वट सावित्री व्रत 6 जून, दिन गुरुवार को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के अलावा, बरगद के पेड़ की पूजा का भी विशेष विधान है। साथ ही, अगर इस दिन ज्योतिष से जुड़े कुछ उपाय किये जाएं तो इससे वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। तो चलिए  जानते हैं कि आखिर वट सावित्री व्रत के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

वट सावित्री व्रत 2024 नजर उतारने का उपाय

वट सावित्री व्रत के दिन 8 बूंदी के लड्डू बनाएं और फिर एक काली गया को वो लड्डू खिलाएं। इसके बाद काली गाय की 11 परिक्रमा लगाएं और फिर सिर के ऊपर से 8 बार झाड़ दें। ऐसा करने से लगी हुई बुरी नजर उतर जाएगी। अगर आप पति के साथ काली गाय को लड्डू खिलाकर परिक्रमा लगाएं तो यह और भी अच्छा रहेगा।

वट सावित्री व्रत 2024 ग्रह दोष से मुक्ति का उपाय

वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ में दूध अर्पित करने से ग्रह दोष दूर होता है। इसके अलावा, अगर बरगद के पेड़ की 11 परिक्रमा लगाने के बाद तीन जीव यानी कि गाय, कुत्ते और कौवे को भोजन कराया जाए तो इससे ग्रह शांत होते हैं। ग्रहों की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है। ग्रहों के प्रभाव से शुभता प्राप्त होने लगती है।

वट सावित्री व्रत 2024 वैवाहिक जीवन का उपाय

वट सावित्री व्रत के दिन वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाने के लिए और दांपत्य जीवन का तनाव दूर करने के लिए बरगद के पेड़ की पति के साथ 21 परिक्रमा लगानी चाहिए। इसके अलावा, बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाकर उसमें से काजल उपाड़ लें और फिर उस काजल को बरगद के पत्ते में लपेटकर बेडरूम की अलमारी में रखें।