आने वाले चंद दिनों में एक बड़ा बदलाव आने की बात कही जा रही है। जिसके चलते कुछ खास लोगों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने का आंकलन किया जा रहा है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार मंगलवार, 2 मई 2023 के दिन दोपहर 2 बजे शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, और वे यहां यानी इस राशि में 30 मई 2023 तक मौजूद रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार शुक्र गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा।

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को कला, सौंदर्य, विवाह, वाहन, प्रेम एवं भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, उन्हें इन सभी सुखों की प्राप्ति होती है तो चलिए जानते हैं कि 2 मई को होने वाले इस शुक्र गोचर से किन राशियों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा?

वृषभ राशि
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 02 मई को होने वाले शुक्र गोचर का वृषभ राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ता दिख रहा है। इस दौरान इनके अंदर धनवान बनने की इच्छा बढ़ने के साथ ही इस राशि के जातक अधिक मेहनत करेंगे। जिससे गोचर की अवधि में व्यापार और कार्यक्षेत्र में अधिक मुनाफा होने के अलावा आय के नए स्रोत भी प्राप्त होते दिख रहे हैं। इन सब के अलावा शुक्र गोचर इन्हें रचनात्मक और कलात्मक क्षेत्रों में भी सफलता दिलाएगा। वहीं इनके लिए लंबे समय के निवेश का यह समय अच्छा माना जा रहा है।

मिथुन राशि
शुक्र गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। इस समयावधि में लेखन, पत्रकारिता या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। वहीं सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी के योग भी बन रहे हैं। शुक्र गोचर के दौरान तर्कशक्ति, विवेक, बुद्धि और ज्ञान के बलबूते आप मान-सम्मान की प्राप्ति करेंगे, वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक उन्नति भी हो सकती है साथ ही कलात्मक प्रतिभा में भी निखार आएगा।

कन्या राशि
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शुक्र का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी माना जा रहा है। इस दौरान आपको नौकरी और व्यापार क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस समयावधि में आपके व्यापार में भी विस्तार की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय पदोन्नति के योग बना रहा है, साथ ही इन जातकों को इस दौरान भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। इन्हें इस समय नौकरी या कारोबार के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, इसके अलावा उद्योग, खेल या विज्ञापन जैसे क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस काल में विशेष लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि
शुक्र गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुभ दिख रहा है। इस दौरान कुंभ राशि के जातकों को शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, साथ ही इस अवधि में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं इस समयावधि में छात्र वर्ग को भी उनकी मेहनत के लिए सराहना प्राप्त मिलेगी, इसके अलावा आपको इस शुक्र गोचर की अवधि में लॉटरी या निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े इस राशि के जातकों के लिए भी यह समय धन लाभ के योग बनाता दिख रहा है।