ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, धन के कारक हैं. यदि कुंडली में बुध मजबूत हो तो जातक बेहद बुद्धिमान, बोलने की कला में निपुण और बड़ा कारोबारी बनता है. वहीं कमजोर बुध वाणी में समस्या, कमजोर याददाश्त का कारण बनता है. आने वाले 7 जून को बुध गोचर करने जा रहे हैं. बुध राशि परिवर्तन करके वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. बुध 7 जून 2023 की शाम 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. बुध का वृषभ में प्रवेश मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को कष्ट देगा. वहीं 4 राशि वालों को बुध का गोचर तगड़ा लाभ देगा.
बुध गोचर इन राशि वालों के लिए शुभ
वृषभ: बुध गोचर करके वृषभ राशि में ही प्रवेश करेंगे और इस राशि के लोगों को बड़ा लाभ देंगे. इन लोगों को करियर में प्रमोशन मिल सकता है. मनचाही पदोन्नति और सैलरी में बढ़ोतरी आपका दिल खुश कर देगी. आय बढ़ने से आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी. कर्ज से राहत मिलेगी.
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत शुभ है. इन लोगों को धन लाभ होगा. नौकरी में उन्नति मिलेगी. कारोबार में सफलता मिलेगी. कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है. निवेश कर सकते हैं. बचत करने के लिए भी अच्छा समय है.
वृश्चिक: बुध का गोचर वृश्चिक राशि वालों को करियर, आर्थिक लाभ दोनों देगा. वाणी की दम पर काम बना लेंगे. कामों में सफलता मिलेगी. आय बढ़ेगी. विनम्रता से बात करेंगे तो मुश्किल काम भी आसानी से बन जाएंगे.
धनु: बुध का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों को नौकरी-व्यापार में लाभ देगा. नौकरी में मनचाही तरक्की मिलेगी. नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. व्यापार में कुछ बेहतर होगा, जो आपको भविष्य में भी लाभ देगा. सभी से विनम्रता से बात करें.