ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताये गए हैं जिन्हें सही विधि से किया जाए तो जीवन की परेशानियों से निजात पाई जा सकती है। इन्हीं उपायों में से एक है गुंजा के उपाय। गुंजा की माला से जाप करना जितना फलदायी होता है उतना ही गुंजा के मनकों से उपाय करना लाभकारी होता है।
आइये जानते हैं गुंजा के कुछ अचूक और फायदेमंद उपायों के बारे में जिन्हीं आप भी आजमा सकते हैं।
आर्थिक समस्या के लिए
-
गुंजा मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। ऐसे में अगर मां लक्ष्मी को गुंजा के दानें अर्पित किये जाएं तो इससे आर्थिक समस्या दूर हो सकती है।
-
रोजाना गुंजा का एक मनका लें और मां लक्ष्मी के समक्ष उसे चढ़ा दें। जब 108 गुंजा पूरे हो जाएं तो उसकी माला बना लें।
-
रोजाना उसी गुंजा की माला से मां लक्ष्मी के मंत्रों का या नाम का जाप करें।
संतान सुख के लिए
-
पति-पत्नी साथ में 11 गुंजा के दानें लें और हर गुरुवार भगवान विष्णु के चरणों में उसे अर्पित करें।
-
इसके अलावा, गुंजा के दानों को लाल कपड़े में लपेट कर अपने बिस्तर या तकिये के नीचे रखें।
-
इससे संतान प्राप्ति में आ रही बाधा दूर होगी और होने वाली संतान स्वास्थ पैदा होगी।
नजर दोष के लिए
-
बच्चे को बार बार नजर लगती है तो 5 या 11 गूंजा लेकर बच्चे के ऊपर से पांच बार उल्टा उतार दें।
-
फिर गुंजा के मनकों को अंगारी या लौंग के साथ जला दें। साथ ही, बच्चे को गुंजा का दाना हाथ में बांधें।
-
इस उपाय से बच्चे की नजर भी उतर जाएगी और उसे दोबारा नजर नहीं लगेगी।
तरक्की के लिए
-
नौकरी या व्यापार में तरक्की के लिए गुंजा के 11 मनकों के साथ 11 सिक्के 1 रुपए के लें।
-
उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर नौकरी या व्यापार के स्थान पर रख दें।
-
इससे तरक्की के मार्ग खुलेंगे और जीवन में सफलता मिलने लगेगी।