नवरात्र के दौरान कन्या पूजन या कंजक पूजन (Navratri 2025 Kanya Pujan) काफी जरूरी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन करने से ही आपका व्रत पूर्ण माना जाता है और आपको मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। इसके लिए 7, 9 या फिर 11 कन्याओं को आमंत्रित किया जाता है और उन्हें भोजन करवाया जाता है। साथ ही उन्हें कुछ-न-कुछ उपहार और दक्षिणा दी जाती है।

कैसे किया जाता है
सबसे पहले आमंत्रित की गई कन्याओं के साफ पानी से पैर धुलाकर आसन पर बैठाएं। इसके बाद सभी कन्याओं को कुमकुम व अक्षत का तिलक लगाएं। अब कन्याओं को माता की चुनरी ओढ़ाएं और भोजन परोसें।

लगाएं इन चीजों का भोग
कन्याओं को आप हलवा, पूड़ी और चना भोग के रूप में अर्पित करें। आप घर आईं कन्याओं को नारियल भी भेंट के रूप में दे सकते हैं। इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि कन्याओं को दिया जाने वाला भोजन एकदम सात्विक होना चाहिए।

उपहार में दें ये चीजें
आप कन्याओं को शृंगार का सामान जैसे चूड़ी, बिंदी, लाल रंग, पढ़ाई-लिखाई से संबंधित सामान जैसे पेंसिल, कॉपी, बैग आदि दे सकते हैं। इसी के साथ कन्या पूजन के बाद कन्याओं को कुछ धन दक्षिणा के रूप में दें। इस सभी चीजों को देने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और आपको कन्या पूजन का पूर्ण फल मिलता है।

इस तरह करें कन्याओं को विदा
कभी भी कन्याओं को अपने घर से खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। घर से कन्याओं को विदा करने से पहले उनके पैर छूएं और उनका आशीर्वाद जरूर लें। को माता रानी के जयकारे लगाते हुए सम्मानपूर्वक कन्याओं को विदा करें। इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि कन्याओं को विदा करने के तुरंत बाद घर की साफ-सफाई नहीं करनी चाहिए।