मौसम हल्का सा भी बदलता है तो उसका बच्चों की सेहत पर सबसे पहले असर पड़ता है. बच्चों को मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम (Cold) भी जल्दी पकड़ते हैं और कई बार कुछ ठंडा खा लेने पर भी उनकी सेहत बिगड़ जाती है. ऐसे में माता-पिता बच्चे को लगे इस सर्दी-जुकाम या खांसी (Cough) को कैसे दूर कर सकते हैं यहां जानिए. खानपान की ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें खाने पर सर्दी, खांसी और जुकाम से प्राकृतिक तौर पर राहत मिल सकती है.
बच्चों का खांसी-जुकाम कैसे दूर होगा
बच्चे की नाक में अगर म्यूकस जम गया है और सूख गया है तो उसे हटाने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा नमक के पानी (Salt Water) को नाम पर छिड़कर इस म्यूकस को साफ कर सकते हैं. इसके अलावा बच्चों को हल्के गर्म नमक वाले पानी से गार्गल करवाया जा सकता है.
अगर बच्चे की उम्र एक साल से ज्यादा हो तो उसे शहद खिलाया जा सकता है. शहद के सेवन से खांसी की दिक्कत दूर हो जाती है. शहद (Honey) को हल्का गर्म करके खिलाने पर यह कफ सिरप की तरह काम करता है.
किसी बर्तन में पानी चढ़ाएं और उसमें अजवाइन और तुलसी के पत्ते डालकर पका लें. इस पानी को छानें और बच्चों को हल्का गर्म ही पिलाएं. अजवाइन के इस पानी से खांसी और जुकाम से तो राहत मिलती ही है, साथ ही छाती में जमा बलगम भी साफ होता है.
हल्दी वाला दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इस दूध को पीने पर शरीर को एंटीसेप्टिक गुण मिल जाते हैं. एक कप दूध लेकर आंच पर चढ़ाएं और उसमें थोड़ी सी हल्दी डालकर पका लें. बच्चों को हल्दी वाला दूध पिलाने पर जुकाम, नाम बहना और खांसी की दिक्कत दूर हो जाती है.