इश्क एक खूबसूरत एहसास है। जिससे मनचाहा प्रेम मिल जाए तो उसकी खुशी का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। हालांकि सबके नसीब में सच्चा प्यार मिलना लिखा नहीं होता है। कई बार किसी से मोहब्बत हो जाती है। रिश्ता भी बन जाता है, लेकिन उसे रिश्ते का सफर अधूरा रह जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सच्चा प्यार पाने के उपायों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं प्रेम पाने के सरल टोटके।
सच्चा प्यार पाने के ज्योतिष उपाय
जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करें। सप्ताम भाव में ग्रह की शांति के लिए पूजा जरूर कराएं। लाल, गुलाबी और पीले रंग की वस्तुएं तोहफे में दें। युवती हरी चूड़ियां और गुरुवार को पीले वस्त्र पहनने। अगर कालसर्प और मंगल दोष है, तो शांति के लिए उपाय करें।
सच्चा प्रेम पाने के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय
घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में बाथरूम नहीं होना चाहिए। इस दिशा में लव बर्ड्स का एक जोड़ा रखें। प्रेम में ताजगी बरकरार रखने के लिए घर के पूर्व और पूर्वोत्तर दिशा की स्वस्छता का ध्यान रखें।
प्रेम में सफल होने के टोटके
भगवान कृष्ण के मंदिर में बांसुरी और पान अर्पित करें। साथ ही ऊँ हुं ह्रीं सः कृष्णाय नमः मंत्र का जाप करें।
भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।
मंत्र ओम क्लीं नमः का जप करें। अपना खोया हुआ प्यार वापस पाने के लिए ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का नियमित जाप करें।
लड़के प्यार में सफलता के लिए पन्ना रत्न धारण करें।
प्रेम विवाह के लिए गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करें।