गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है. गुरु शुभ हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की मिलती है, उसके सारे कार्य सफल होते हैं और आर्थिक स्थिति अच्छी होती है.
वहीं गुरु कमजोर हो तो व्यक्ति को हर कार्य में असफलता मिलती है और वो आर्थिक तंगी से परेशान रहता है. अगर आपके भी काम में रुकावट आती है और आर्थिक तंगी बनी रहती है तो गुरुवार के दिन किए गए कुछ खास उपायों से आपकी सारी समस्या दूर हो जाएगी.
गुरुवार को करें ये उपाय
• गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें. फिर घर के बाहर या किसी मंदिर में केले के वृक्ष की पूजा करें. वृक्ष को जल, दूध, घी और शक्कर अर्पित करें. वृक्ष की जड़ में केले और दीपदान भी रखें. इसके बाद वृक्ष की परिक्रमा करें और गुरु मंत्र का जाप करें.
• गुरुवार को सुबह स्नान के बाद बृहस्पति देव की पूजा करें. इसके बाद तुलसी की एक माला से ओम बृं बृहस्पते नमः मंत्र का जाप करें. इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी. साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी
• गुरुवार की पूजा हमेशा पीले रंग के वस्त्र पहन कर करनी चाहिए.इससे भगवान विष्णु आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे. गुरुवार के दिन धन एवं वैभव की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए. इससे पैसे-रुपयों से जुड़ी दिक्कत दूर होती है.
• गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें. माना जाता है कि गुरुवार के दिन ऐसा करने से आर्थिक तंगी के हालात बनते हैं.
• गुरुवार के दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन आप अन्न, वस्त्र, या धन का दान कर सकते हैं. दान करने से गुरु ग्रह प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
• इस दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए. इसके अलावा उन्हें पीले फूल, चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं. ध्यान रहे कि भगवान को चढ़ाए केले का सेवन खुद न करें. इससे आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी.
• पति के पत्नी के बीच कोई समस्या चल रही हो तो दोनों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए. इससे आप दोनों के जीवन में सुख और सौभाग्य बढ़ेगा.