आम का सपना होता है शुभ
रात के सपने में आम देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है. इससे यह पता चलता है कि आपकी समस्याओं का अंत होने वाला है.
सपने में कौआ देखना बेहद शुभ
सपने में कौआ देखना बहुत शुभ माना जाता है. इससे बुरे दिनों के समापन और अच्छे दिनों की शुरुआत के तौर पर माना जाता है. ऐसे सपने को किसी और के साथ साझा नहीं किया जाना चाहिए.
कमल का फूल दिखे तो मिलेगा धन
सपने में कमल का फूल दिखे तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है. कमल को माता लक्ष्मी और धन के प्रतीक के तौर पर माना जाता है. इसका मतलब यह होता है कि आपकी मुश्किलों का अंत होने वाला है.
बांसुरी भी है शुभता का प्रतीक
सपने में बांसुरी का स्वर सुनाई दे या खुद को बांसुरी बजाते हुए देखना शुभता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे सपने आने से यह पता चलता है कि आपके जीवन में मधुरता आने वाली है और जीवन खुशहाल होने वाला है.
भोर का सपना होता है सच
इसके अलावा सपने देखने का समय भी अच्छा माना जाता है. अगर कोई व्यक्ति 3 बजे से 5 बजे के बीच सपना देखता है तो उसके सच होने की संभावना ज्यादा होती है.
पानी से भरा कलश भी होता है शुभ
साथ ही पानी से भरे कलश को सपने में देखना काफी शुभ माना जाता है. ऐसा सपना देखने का मतलब होता है कि आपको अपार धन मिल सकता है.
जमीन में गड़ा धन दिखे, तो आएगा पैसा
अगर सपने में जमीन में गड़ा हुआ धन दिखाई दे तो उसको भी अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे सपने देखने का मतलब होता है कि भविष्य में आपको धन लाभ हो सकता है.
फलों से लदे पेड़ को देखना माना जाता है शुभ
सपने में फलों से लदे पेड़ को देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है. ऐसा सपना रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा होता है. ऐसे सपना आपके प्रयासों के फल का प्रतिनिधित्व करता है.