हिंदी कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक माह और प्रत्येक दिन बेहद ही खास होता है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. साथ ही यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर है या गुरु दोष है तो उसे भी ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ कार्य जरूर करने चाहिए. क्योंकि कुंडली में गुरु कमजोर दशा तरक्की के सभी रास्ते बंद कर देती है और व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि गुरु बृहस्पति प्रसन्न रहे और हमेशा उनकी कृपा बनी रहे. इसलिए गुरुवार के दिन कुछ मंत्रों का जाप करना बेहद ही लाभकारी माना गया है. इन मंत्रों का जाप करने से गुरु मजबूत होता है और परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है.
गुरुवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप
-
गुरुवार के दिन नहाते समय आपको ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का लगातार जाप करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं.
-
यदि कोई व्यक्ति पैसों की तंगी का सामना कर रहा है तो उसे गुरुवार के दिन 108 बार ‘ॐ बृं बृहस्पतये नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे पैसों की तंगी दूर होगी और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे.
-
भगवान विष्णु का गायत्री मंत्र आपको हर मुश्किल से बाहर निकालने में मदद कर सकता है. गुरुवार के दिन सुबह या शाम के समय विष्णु गायत्री मंत्र ‘ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।’ का जाप अवश्य करें.
-
भगवान विष्णु ने धरती पर कृष्ण अवतार में जन्म लिया इसलिए भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करना भी फलदायी माना गया है. गुरुवार के दिन ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।’ मंत्र का जाप करने से जीवन में खुशियों का संचार होता है.
-
अगर आप सुख-समृद्धि और संपत्ति की कामना रखते हैं तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय ‘ओम भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।ओम भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।’ मंत्र का जाप करें. यह मंत्र आपके जीवन में खुशहाली लेकर आएगा और धन प्राप्ति के नए रास्ते खोलेगा.