चैत्र नवरात्रि की नौ शक्तियों में आठवीं शक्ति यानी मां महागौरी की अराधना की जाती है. महागौरी का स्वरूप अत्यंत सुंदर , श्योत, प्रकाशमय और ज्योतिर्मय माना जाता है. पौराणिक कथाओं और धर्मग्रंथों के अनुसार नवरात्रि के अष्टमी तिथि को विशेष तिथि के रूप में मनाया जाता है. इसी कारण इसे महाअष्टमी के रूप में मनाते हैं. मान्यता है कि जो भी महाअष्टमी का व्रत रहकर मां महागौरी की उपासना करता है, माता महागौरी उसके कष्टों का निवारण करती हैं और माता का आशीर्वाद भक्त के ऊपर सदैव बना रहता है.
मनुष्य ही नहीं देव, दानव, राक्षस, गंधर्व, नाग, यक्ष, किन्नर आदि भी अष्टमी पर मां का पूजन करते हैं. मान्यता है इस दिन जो भी भक्त मां महागौरी की अराधना करता है, वह सुख, वैभव, धन, धान्य से समृद्ध होता है. साथ ही रोग, व्याधि, भय, पीड़ा से मुक्त होता है. मां महागैरी का यह दिन विशेष है.
मां का स्वरूप
मां महागौरी का स्वरूप गौर वर्ण है. मां करुणा वरुणालय हैं. मां सहज और सरल हैं. इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से की गई है. इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं, इसलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया है. 4 भुजाएं हैं और वाहन वृषभ है. इसलिए वृषारूढ़ा भी कहा जाता है.
महागौरी को लगता है यह भोग
महागौरी को गुलाबी, जमुनी, श्वेत, रंग अत्यन्त प्रिय है. यह प्रेम का प्रतीक है. मां को मोगरे और रातरानी का पुष्प अत्यन्त प्रिय है. माता को भोग में पूरी, हलवा और नारियल से बने खाद्य पदार्थ सहित काले चने का भोग अवश्य लगाएं. मां को यह भोग अत्यन्त प्रिय है.
महागौरी पूजन मंत्र
1. सिद्ध मंत्र – श्रीं क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
2. सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यामाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥3- या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
यह है पूजा की विधि
सब से पहले प्रातः उठ कर स्नान इत्यादि के पश्चात साफ़ सुथरे सुद्ध कपड़े पहनें मां की बैठकी सजाएं और गंगा जल की बूंदे अपने ऊपर डाल खुद को शुद्ध कर पूजन प्रारंभ करें तत्पश्चात माता की प्रतिमा को गंगा जल से स्नान कराएं अक्षत, रोली, पुष्प, नैवेद्य, वस्त्र इत्यादि चढ़ावें मां को पूरी , हलवा, नारियल से बने पकवानों का भोग लगाएं और आरती के पश्चात पूजा में हुई त्रुटि के लिए क्षमा मागें.