ज्योतिष शास्त्र हमारे देश का वह महान प्राचीन शास्त्रीय ज्ञान है, जो हमें अच्छाई-बुराई में भेद करना बताता है. इसमें रात को सोने से जुड़ी कई ऐसी गलतियों के बारे में भी स्पष्ट बताया गया है, जो हमारे घर में दुर्भाग्य को खींच लाने की वजह बन जाती हैं. साथ ही बीमारियों के रूप में पूरे परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. आज हम ऐसी ही 3 चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए.
सिरहाने पर्स रखकर सोना
कई लोग अपने सिरहाने पर्स रखकर सोते हैं. ऐसा करना ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से गलत माना जाता है. इस कृत्य से मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ सकता है. इसी तरह बिस्तर के पास जूते-चप्पल उतारने की भी कभी गलती नहीं करनी चाहिए. इससे जातक को बीमारियां घेर सकती हैं.
बिस्तर से दूर रखें ये चीजें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात में सोते समय गलती से भी लैपटॉप, मोबाइल फोन, किताबें, तेल, दवाएं जैसी कोई भी चीज बिस्तर पर या सिरहाने नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से आपकी नींद में बाधा पड़ सकती है. साथ ही वे दवाएं जाने-अनजाने आपके जीवन भर की साथी बन सकती हैं.
पानी की बोतल रखना शुभ या अशुभ?
कई लोगों को रात में सोते समय पानी पीने की आदत होती है. इसके लिए वे पास में पानी से भरी बोतल रखत हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इससे बनते हुए काम अटकने शुरू हो जाते हैं और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
निर्वस्त्र सोने से क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात में कभी भी निर्वस्त्र होकर नहीं सोना चाहिए. ऐसा करना ज्योतिष के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही सेहत और धन का भी नुकसान होने लग जाता है. कोशिश करें कि अंडरवियर पहनकर ही सोएं.