आचार्य चाणक्य भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी नीतियों के कारण काफी प्रसिद्ध रहे हैं. इन्हें एक कुशल राजनीतिज्ञ, बेहतरीन कूटनीतिज्ञ और एक सफल अर्थशास्त्री के तौर पर जाना जाता है. चाणक्य नीति आचार्य चाणक्य के जीवन के अनुभवों का ही संग्रह है. जिसमें उन्होंने कई ऐसी बातों व नियमों का जिक्र किया है जो कि जीवन जीने का सही तरीका सिखाती हैं. आचार्य चाणक्य की इन नीतियों पर चलकर कई लोगों ने जीवन में सफलता हासिल की है. अगर आप भी जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं चाणक्य नीति में बताई गई 5 बातों का ध्यान रखें.
चाणक्य नीति का श्लोक
कः कालः कानि मित्राणि को देशः को व्ययागमोः।
कस्याहं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुहुः॥
चाणक्य नीति में दिए गए इस श्लोक में सफलता का राज छिपा हुआ है. इस श्लोक के जरिए आचार्य चाणक्य ने लोगों को जीवन में तरक्की पान का तरीका बताया है.
ध्यान रखें ये 5 बातें
-
इस श्लोक के अनुसार व्यक्ति को सफलता हासिल करने के लिए सही कार्य और सही कदम पर ध्यान देना चाहिए. इसके साथ ही कार्य के लिए सही तरीका और सही समय भी बहुत महत्व रखता है. क्योंकि गलत समय व गलत जगह पर किया गया सही कार्य भी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
-
ईमानदार होना सफल व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण है. जीवन में हर कोई पैसा कमाना चाहता है लेकिन पैसा कमाने के चक्कर में भूलकर भी ईमानदार को अनदेखा न करें. हमेशा सही राह का ही चयन करें.
-
अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी मोड़ या परिस्थिति में अपने स्वाभिमान के साथ समझौता न करें. क्योंकि एक बार समझौता करने के बाद बाद आपको बार-बार झुकना पड़ेगा. इसलिए धन कमाने के लिए केवल मेहनत और काबिलियत पर ही भरोसा करना चाहिए.
-
अगर आपके सच्चा मित्र है तो उसे कभी अपने से दूर न जाने दें क्योंकि जीवन के कई मोड़ों पर आपके एक सच्चे और अच्छे मित्र की जरूरत हमेशा महसूस होगी.
-
जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है समय की कद्र करना. जो कि व्यक्ति समय की कद्र नहीं करते उन्हें बहुत मेहनत के बाद भी तरक्की नहीं मिलती. क्योंकि समय भी तब तक साथ देता है जब तक आप उसके साथ चलोगे.